Skip to content

Khul Kabhi Lyrics

by Arijit SinghMovie: Haider·2014

Khul Kabhi Lyrics

खुल कभी तो, खुल कभी कहीं
मैं आसमां, तू मेरी ज़मीन
बूँद-बूँद बरसूँ मैं
पानी-पानी खेलूं-खेलूं और बह जाऊं
गीले-गीले होठों को मैं
बारिश से चूमूँ-चूमूँ और कह जाऊं
तू ज़मीन है, तू मेरी ज़मीन

खुल कभी तो, खुल कभी कहीं
मैं आसमां, तू मेरी ज़मीन

लब तेरे यूँ खुले जैसे हर्फ़ थे
होंठ पर यूँ घुले जैसे बर्फ थे
आना ज़रा-ज़रा मैं हौले-हौले
सांस-सांस सेंक दूँ तुझे
लब तेरे यूँ खुले जैसे हर्फ़ थे
होंठ पर यूँ घुले जैसे बर्फ थे
तू ही तू है, मैं कहीं नहीं

हम्म खुल कभी तो, खुल कभी कहीं
हम्म मैं आसमान, तू मेरी ज़मीन

झुक के जब झुमका मैं चूम रहा था
देर तक गुलमोहर झूम रहा था
जलके मैं सोचता था
गुलमोहर की आग ही में, फ़ेंक दूँ तुझे
झुक के जब झुमका मैं झुम रहा था
देर तक गुलमोहर झूम रहा था
तू मेरी कसम, तू मेरा यक़ीन

खुल कभी तो, खुल कभी कहीं
मैं आसमान, तू मेरी ज़मीन
बूँद-बूँद बरसूँ मैं
पानी-पानी खेलूं-खेलूं और बह जाऊं
हम्म गीले-गीले होठों को मैं
बारिश से चूमूँ-चूमूँ और कह जाऊं

Song details & credits

SongKhul Kabhi
SingerArijit Singh
MovieHaider
LyricistGulzar
MusicVishal Bhardwaj
LabelJunglee
StarringShahid Kapoor, Tabu, Shraddha Kapoor
Year2014
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Khul Kabhi" from and when was it released?
“Khul Kabhi” is from the movie Haider, released in 2014.
Who wrote the lyrics of "Khul Kabhi" song?
The lyrics of “Khul Kabhi” were written by Gulzar.
Who is the singer of "Khul Kabhi" song?
“Khul Kabhi” is sung by Arijit Singh.
Who has featured in the "Khul Kabhi" music video?
The music video of “Khul Kabhi” features Shahid Kapoor, Tabu and Shraddha Kapoor.