Skip to content

Thumak Chalat Ramchandra Lyrics

Thumak Chalat Ramchandra Lyrics

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

किलकि किलकि उठत धाय गिरत भूमि लटपटाय
धाय मात गोद लेत दशरथ की रनियां

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

अंचल रज अंग झारि विविध भांति सो दुलारि
तन मन धन वारि वारि कहत मृदु बचनियां

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

विद्रुम से अरुण अधर बोलत मुख मधुर मधुर
सुभग नासिका में चारु लटकत लटकनियां

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

तुलसीदास अति आनंद देख के मुखारविंद
रघुवर छबि के समान रघुवर छबि बनियां

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

Song details & credits

SongThumak Chalat Ramchandra
LanguageHindi