Skip to content

Katha Kalankit Ho Jayegi Lyrics

Katha Kalankit Ho Jayegi Lyrics

हिंदुस्तान बना मत देना लाशों पर इंसानों की
हिंदुस्तान बना मत देना लाशों पर इंसानों की
और कथा कलंकित हो जाएगी पुरखों के बलिदानों की
राष्ट्र भक्ति का मंदिर जिस दिन टूट गया नादानी में
और सिर्फ़ सिसकियाँ पाएंगे हम संतों की वाणी में

भारत माता के आँचल को मत बाँटों बेताबी में
भगत सिंह के लाश के टुकड़े तड़प उठेंगे रावी में
और गीत नहीं गाए जाएंगे कौन बांसुरी फुँकेगा
गीत नहीं गाए जाएंगे कौन बांसुरी फुँकेगा
और निगलेगी ये देश समूचा खामोशी शमशानों की
कथा कलंकित हो जाएगी पुरखों के बलिदानों की

और सिसक-सिसक कर बाग ये जलियांवाला पूछेगा हमसे
सिसक-सिसक कर बाग ये जलियांवाला पूछेगा हमसे
और सवा लाख से एक लड़ाने वाला पूछेगा हमसे
की क्यूँ बीरों की क़ुर्बानी का चमन बाँटने निकले हो

सिसक-सिसक कर बाग ये जलियांवाला पूछेगा हमसे
और सवा लाख से एक लड़ाने वाला पूछेगा हमसे
की क्यूँ बीरों की क़ुर्बानी का चमन बाँटने निकले हो
और किस हक़ से तुम उधम सिंह का वतन बांटने निकले हो

और हम चराग थे बापू-शेखर और सुभाष की आत्मा के
हम चराग थे बापू-शेखर और सुभाष की आत्मा के
और क्यूँ उतरने लगे आरती अंधियारे तूफ़ानों की
कथा कलंकित हो जाएगी पुरखों के बलिदानों की
हिंदुस्तान बना मत देना लाशों पर इंसानों की

Song details & credits

SongKatha Kalankit Ho Jayegi
SingerAshutosh Rana
LyricistAshutosh Rana
MusicAshutosh Rana
LabelAshutosh Rana
StarringKaran Singh Grover, Surbhi Jyoti
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Who wrote the lyrics of "Katha Kalankit Ho Jayegi" song?
The lyrics of “Katha Kalankit Ho Jayegi” were written by Ashutosh Rana.
Who is the singer of "Katha Kalankit Ho Jayegi" song?
“Katha Kalankit Ho Jayegi” is sung by Ashutosh Rana.
Who has featured in the "Katha Kalankit Ho Jayegi" music video?
The music video of “Katha Kalankit Ho Jayegi” features Karan Singh Grover and Surbhi Jyoti.