Skip to content

Maaye Lyrics

by B PraakMovie: Sky Force·2025

Maaye Lyrics

तेरी ज़मीन से हम सर उठाके चले
हमें हंसी के विदा कर माँ

लाल हैं हम तेरे याद करना हमें
ढोल-ताशे बजा कर माँ

ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए तो
ये दुनिया छोड़ के आ जाएं
तू जो आवाज़ लगाए तो
तिरंगा ओढ़ के आ जाएं

ओ माई तेरे काम नहीं आए
तो फिर बेकार जवानी है
बहाएं खून तेरी खातिर
जितना गंगा में पानी है माँ

अगर जान जाती है तो जाए
जाए रे माई, कभी तेरी आन ना जाए रे
जला देंगे अपनी हम चिताएं
तुझपे ओ माई, कभी कोई आंच ना आए रे

तू मेरे लिए, मैं तेरे लिए
तेरे ही रहे, मरे या जीए
तेरे ही नग्मे गाए जाते-जाते माई रे

ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए तो
ये दुनिया छोड़ के आ जाएं
तू जो आवाज़ लगाए तो
तिरंगा ओढ़ के आ जाएं

जरा धीरे-धीरे लोरियां गा
जैसे तेरी गोद में आई है माँ
आएगी ऐसी मीठी सी नींद कहाँ

कदमों में तेरे हम हुए हैं फना
माई तेरी मेहर जो हमको चुना
होती है हर इक वर्दी शहीद कहाँ

माई, ये दुआ तो हर सिपाही रब से करता है
जैसे हम मरे हैं देश पर यूं कौन मरता है हाय

मेरी खुशनसीबी है ये माई,
तेरी गलियों में, हवा मेरी राख उड़ाए रे
जला देंगे अपनी हम चिताएं
तुझपे ओ माई, कभी कोई आंच ना आए रे

तू मेरे लिए, मैं तेरे लिए
तेरे ही रहे, मरे या जीए
तेरे ही नग्मे गाए जाते-जाते माई रे

ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए तो
ये दुनिया छोड़ के आ जाएं
तू हमें आवाज़ लगाए तो
तिरंगा ओढ़ के आ जाएं

ओ माई तेरे काम नहीं आए
तो फिर बेकार जवानी है
बहाएं खून तेरी खातिर
जितना गंगा में पानी है

Song details & credits

SongMaaye
SingerB Praak
MovieSky Force
LyricistManoj Muntashir
MusicTanishk Bagchi
LabelSaregama
StarringAkshay Kumar, Nimrat Kaur, Sara Ali Khan, Veer Pahariya
Year2025
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Maaye" from and when was it released?
“Maaye” is from the movie Sky Force, released in 2025.
Who wrote the lyrics of "Maaye" song?
The lyrics of “Maaye” were written by Manoj Muntashir.
Who is the singer of "Maaye" song?
“Maaye” is sung by B Praak.
Who has featured in the "Maaye" music video?
The music video of “Maaye” features Akshay Kumar, Nimrat Kaur, Sara Ali Khan and Veer Pahariya.