Skip to content

Avadh Mein Laute Hai Shri Ram Lyrics

by Sonu NigamAlbum: Avadh Mein Laute Hai Shri Ram·2024

Avadh Mein Laute Hai Shri Ram Lyrics

राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम

लम्बा था वनवास राम का
लेकिन यह विश्वास राम का
सच की तप की जय होती है

धैर्य तपा मन ही मोती है
आती है बाधाएँ आयें
जितना रोके और डरायें

जिसने व्रत संकल्प लिया है
आंधी में भी जला दिया है

जग कर दूर करे अंधियारा
हर छल हर षड्यंत्र है हारा

अच्छाई सच्चाई जीते की

घर-घर दीप जले हर शाम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

बने हैं सभी के बिगड़े काम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम

वन वन घूम देश को बाँधा
दीन-दुखी को देकर कांधा
तप से शठ अभिमान मिटाकर
सीता को सम्मान दिलाकर

जमीं-शिला को शाप मुक्त कर
कितने पत्थर प्राण युक्त कर
सेतु बंधकर लक्ष्य साध कर
युद्ध जीत कर पाप नाश कर

हो पूरा करके वचन पिता का
लहरा करके विजय पताका
वापस आए अपनी नगरी

सजा है पूरा रघुवर धाम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

बने हैं सभी के बिगड़े काम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

केवट की भी नौका तारी
सबरी की झूठन स्वीकारी
जो जिसका है उसे दिला कर
शिव में मिलकर बन रामेश्वर

आज हृदय आनंद भरा है
पुल्कित अम्बर और धारा है
देशों दिशाएँ सुर में गाती
स्वागत में आतुर हर्षति

बाहें खोल खड़ी हैं माएँ
आंजनेय भी साथ है आए
प्रभु का हो ऐसा अभिषेक की

उनका राज रहे अविराम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

बने हैं सभी के बिगड़े काम
मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम
मनाओ दिवाली

राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम…

जय राम श्री राम
जय राम श्री राम…

राम राम जय जय श्री राम
राम राम जय जय श्री राम…

जय राम श्री राम!

Song details & credits

SongAvadh Mein Laute Hai Shri Ram
SingerSonu Nigam
AlbumAvadh Mein Laute Hai Shri Ram
LyricistAshutosh Agnihotri
MusicShreyas Puranik
LabelT-Series
Year2024
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which album is "Avadh Mein Laute Hai Shri Ram" from and when was it released?
“Avadh Mein Laute Hai Shri Ram” is from the album Avadh Mein Laute Hai Shri Ram, released in 2024.
Who wrote the lyrics of "Avadh Mein Laute Hai Shri Ram" song?
The lyrics of “Avadh Mein Laute Hai Shri Ram” were written by Ashutosh Agnihotri.
Who is the singer of "Avadh Mein Laute Hai Shri Ram" song?
“Avadh Mein Laute Hai Shri Ram” is sung by Sonu Nigam.