Skip to content

Tootay Lyrics

by Ankur TewariAlbum: Tootay·2021

Tootay Lyrics

भरते हुए ज़ख्मों को खंरोचें
हमें भूल जाना तेरा
इतनी आसानी से मुँह मोडे
अजनबी बन जाना तेरा

टूटे हम टूटे
टूटे हुए हैं हम यहां
टूटे हम टूटे
टूटे होंगे तुम भी वहाँ

क्यूँ खो गयी है तारीखों में
हमारी अधूरी दास्ताँ
कब छूट गया ये साथ ना जाने
कब हो गए हम लापता

टूटे हम टूटे
टूटे हुए हैं हम यहां
टूटे हम टूटे
टूटे होंगे तुम भी वहाँ

और वक़्त की अदालतों में
चलते रहेंगे मुकदमे
रखी जाएंगी ये दलीलें
के तुम, तुम ना रहे
और हम भी हम ना रहे

फुर्सत मिले जो कभी तो
हम पे भी गौर करना यहां
के हमको तेरी महफ़िलों में
मिलती इजाज़त कहाँ

टूटे हम टूटे
टूटे हुए हैं हम यहां
टूटे हम टूटे
टूटे होंगे तुम भी वहाँ
तुम भी वहाँ, तुम भी वहाँ
तुम भी वहाँ..

Song details & credits

SongTootay
SingerAnkur Tewari
AlbumTootay
LyricistAnkur Tewari
MusicAnkur Tewari
LabelArtist Originals
Year2021
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which album is "Tootay" from and when was it released?
“Tootay” is from the album Tootay, released in 2021.
Who wrote the lyrics of "Tootay" song?
The lyrics of “Tootay” were written by Ankur Tewari.
Who is the singer of "Tootay" song?
“Tootay” is sung by Ankur Tewari.