Skip to content

Ishq Ka Itar Lyrics

by Vishal MishraMovie: Bamfaad·2020

Ishq Ka Itar Lyrics

मैं नया नमाज़ी हूँ तेरे जहाँ का
कायदे ना जानू वक़्त दे जरा सा

गलियाँ पुरानी हैं ये
जानी पहचानी हैं ये
फिर भी नयी सी क्यूँ लग रही
बैठे बिठाये यूँ ही उड़ने लगी है कहीं
जाने ये हवायें कैसे लगा रही

तेरी खुशबुएँ है मेरा पता
मुझको ढूंढ लो आओ ना

तेरा ही असर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

तेरा ही असर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

पूरी पूरी दोपहर में डोलता पतंग सा
आ के मुझको तू जो थाम ले
रूह तक में होती जाती मीठी सी हरारतें
जब कभी तू मेरा नाम ले

ज़िक्र गुलाबी तेरा जितना है
उतना ही मैं भी गुलाबी अब हो रहा
नज्मो की दुनिया में रहने लगा हूँ
वैसे थोड़ा किताबी मैं भी हो रहा

सारे पन्नो पर तू ही तू लिखा
खुद को ढूंढ लो आओ ना

तेरा ही जिकर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

तेरा ही असर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

मैंने ना मांगी कभी जो दुआ में
फिर भी ना जाने कैसे हुआ ये
किसकी मेहर है ये किसका असर
मुझको तो कोई समझा दे कोई ये

मैंने ना मांगी कभी जो दुआ में
फिर भी ना जाने कैसे हुआ ये
किसकी मेहर है ये किसका असर
मुझको तो कोई समझा दे कोई ये

पागल तेरे प्यार में
इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
तेरा ही असर इश्क का इत्तर

पागल तेरे प्यार में
इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
तेरा ही असर इश्क का इत्तर

तेरी खुशबुएँ है मेरा पता
मुझको ढूंढ लो आओ ना
पन्ने-पन्ने पर तू ही तू लिखा
खुद को ढूंढ लो आओ ना

तेरा ही जिकर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

तेरा ही असर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर
दिल ये तर-ब-तर
हाय इश्क का इत्तर इश्क का इत्तर

Song details & credits

SongIshq Ka Itar
SingerVishal Mishra
MovieBamfaad
LyricistRaj Shekhar
MusicVishal Mishra
LabelZee
StarringAditya Rawal, Shalini Pandey
Year2020
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Ishq Ka Itar" from and when was it released?
“Ishq Ka Itar” is from the movie Bamfaad, released in 2020.
Who wrote the lyrics of "Ishq Ka Itar" song?
The lyrics of “Ishq Ka Itar” were written by Raj Shekhar.
Who is the singer of "Ishq Ka Itar" song?
“Ishq Ka Itar” is sung by Vishal Mishra.
Who has featured in the "Ishq Ka Itar" music video?
The music video of “Ishq Ka Itar” features Aditya Rawal and Shalini Pandey.