Skip to content

Papa Lyrics

by Shilpa RaoMovie: Ugly·2018

Papa Lyrics

क्या वहाँ दिन है अभी भी
पापा तुम रहते जहां हो
औस बन के मैं गिरूंगी
देखना तुम आसमां हो
टीन के टूटे कनस्तर से ज़रा बूंदी चुराकर
भागती है कोई लड़की
क्या तुम्हें अब भी चिढ़ाकर
फर्श अब भी थाम ऊँगली
साथ चलता है क्यों पापा ?
भाग के देखो रे आगन
भी मचलता है क्या पापा ?
हो हो हो..आग की भी छाँव है क्या ?
चींटियों के गाँव है क्या ?
जिस कुँए में हम गिरे हैं
उस कुँए में नाव है क्या ?
क्या तुम्हें कहता है कोई कि
चलो अब खा भी लो
डिब्बियों में धुप भर कर
कोई घर लाता है क्या ?
चिमनियों के इस धुएं में मेरे दो खरगोश थे
वे कभी आवाज़ दे तो कोई सुन पाता है क्या ?
गिनतियाँ सब लाख में है
हाथ लेकिन राख में है
चाँद अब भी गोल है क्या ?
जश्न अब भी ढोल है क्या ?
पी रहे हैं शर्बतें क्या ?
क्या वहाँ सब होश में है
या की माथे सी रहे हैं
दो मिनट अफ़सोस में है

Song details & credits

SongPapa
SingerShilpa Rao
MovieUgly
LyricistGaurav Solanki
MusicGV Prakash Kumar
LabelZee
StarringAbir Goswami, Girish Kulkarni, Madhavi Singh
Year2018
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Papa" from and when was it released?
“Papa” is from the movie Ugly, released in 2018.
Who wrote the lyrics of "Papa" song?
The lyrics of “Papa” were written by Gaurav Solanki.
Who is the singer of "Papa" song?
“Papa” is sung by Shilpa Rao.
Who has featured in the "Papa" music video?
The music video of “Papa” features Abir Goswami, Girish Kulkarni and Madhavi Singh.