Skip to content

Mushkil Hai Apna Meil Priye Lyrics

Mushkil Hai Apna Meil Priye Lyrics

हाँ. मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
एम ए फ़र्स्ट डिवीज़न तुम
मैं हुआ मैट्रिक फेल प्रिये, फेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये

हम्म हुन्न.
तुम अफ़सर की बेटी
मैं frustration का बेटा हूँ
तुम राबड़ी खीर मलाई हो
मैं तो सत्तू सप्रेटा हूँ
मैं तो सत्तू सप्रेटा हूँ
तुम ए. सी. घर में रहती हो
मैं पेड़ के नीचे लेटा हूँ
तुम नई मारुति लगती हो
मैं स्कूटेर लंबरेटा हूँ
हाँ स्कूटेर लंबरेटा हूँ

अरे इस कदर अगर हम छुप छुपाकर
आपस में प्रेम बढ़ाएँगे
तो एक रोज़ तेरे डैडी अमरीश पुरी बन जाएँगे

आ हम्म.
सब हड्डी पसली तोड़ प्रिये
भिजवा देंगे वो जेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये

अरे. तुम दीवाली का बोनस हो
मैं भूखो की हड़ताल
तुम इदरिस की बिरयानी हो
मैं कंकड़ वाली दाल

तुम तुम तुम हिरण चौकरी भरती हो
मैं हूँ कछुए की चाल
तुम चंदन वन की लकड़ी हो
मैं हूँ बबूल की छाल
मैं हूँ बबूल की छाल

मैं पके आम सा लटका हूँ
मत मारो मुझे गुलेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये

होए होए.
मैं शनी-देव जैसा कुरूप
तुम कोमल कन्चन काया हो
मैं तन से मन से कोयला हूँ
तुम महा चंचला माया हो
तुम निर्मल पावन गंगा
मैं जलता हुआ पतंगा
तुम राज घाट का शांति मार्च
मैं हिंदू-मुस्लिम दंगा

तुम हो पूनम का ताजमहल
मैं काली गुफ़ा अजन्ता की
तुम हो वरदान विधता का
मैं ग़लती हूँ भगवांता की

तुम नई विदेशी मिक्सी हो
मैं पत्थर का सिलबट्टा
तुम ए के-सैंतालीस जैसी
मैं तो इक देसी कट्टा
हाँ देसी देसी कट्टा

तुम मुक्त शेरनी जंगल की
मैं चिड़ियाघर का भालू
अरे सुनो, अरे सुनो
अरे सुनो सुनो सुनो सुनो ना पिया

तुम हँसी माधुरी दीक्षित की
मैं पुलिसमैन की गाली
मैं ढाबे के ढाँचे जैसा
तुम पाँच सितारा होटल

मैं महुए का देसी ठर्रा
तुम रेड लेबल की बोतल
तुम mtv का मधुर गीत
मैं Dd2 की झाडी हूँ

तू विश्व सुंदरी सी कमाल
मैं दिव्या छाप कबाड़ी हूँ
तुम सत्ता की महारानी हो
मैं विपक्ष की लचारी हूँ
तू कोहली का विराट शतक
मैं फालो-ऑन की पारी हूँ
अरे बाप रे.

मुझको रेफ्री ही रहने दो
मत खेलो मुझसे खेल प्रिये
दस मंजिल से गिर जाऊँगा
मत आगे मुझे धकेल प्रिये

मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये]
[मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये]
[मुश्किल है अपना मेल प्रिये
ये प्यार नहीं है खेल प्रिये

प्रिये. हा.

Song details & credits

SongMushkil Hai Apna Meil Priye
SingerBrijesh Shandilya
MovieMukkabaaz
LyricistDr. Sunil Jog
MusicRachita Arora
LabelEros Now
StarringVineet Singh, Zoya Hussain
Year2017
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Mushkil Hai Apna Meil Priye" from and when was it released?
“Mushkil Hai Apna Meil Priye” is from the movie Mukkabaaz, released in 2017.
Who wrote the lyrics of "Mushkil Hai Apna Meil Priye" song?
The lyrics of “Mushkil Hai Apna Meil Priye” were written by Dr. Sunil Jog.
Who is the singer of "Mushkil Hai Apna Meil Priye" song?
“Mushkil Hai Apna Meil Priye” is sung by Brijesh Shandilya.
Who has featured in the "Mushkil Hai Apna Meil Priye" music video?
The music video of “Mushkil Hai Apna Meil Priye” features Vineet Singh and Zoya Hussain.