Skip to content

Jeete Hain Chal Lyrics

by Kavita SethMovie: Neerja·2016

Jeete Hain Chal Lyrics

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

कहता ये पल
खुद से निकल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल

ग़म मुसाफिर था जाने दे
धूप आँगन में आने दे
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
तलवों के नीचे है ठंडी सी एक धरती
कहती है आजा दौड़ेंगे
यादों के बक्सों में ज़िंदा सी खुश्बू है
कहती है सब पीछे छोड़ेंगे
उंगलियों से कल की रेत बहने दे
आज और अभी में खुद को रहने दे

कहता ये पल
खुद से निकल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल

एक टुकड़ा हँसी चख ले
एक डली ज़िन्दगी रख ले
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल

हिचकी रुक जाने दे, सिसकी थम जाने दे
इस पल की ये गुज़ारिश है
मरना क्यों, जी लेना, बूंदो को पी लेना
तेरे ही सपनो को बारिश है
पानियो को रस्ते तू बनाने दे
रोशनी के पीछे खुद को जाने दे

कहता ये पल
खुद से निकल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

कहता ये पल
खुद से निकल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल
जीते हैं चल

Song details & credits

SongJeete Hain Chal
SingerKavita Seth
MovieNeerja
LyricistPrasoon Joshi
MusicVishal Khurana
LabelT-Series
StarringJim Sarbh, Sonam Kapoor, Shabana Azmi
Year2016
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Jeete Hain Chal" from and when was it released?
“Jeete Hain Chal” is from the movie Neerja, released in 2016.
Who wrote the lyrics of "Jeete Hain Chal" song?
The lyrics of “Jeete Hain Chal” were written by Prasoon Joshi.
Who is the singer of "Jeete Hain Chal" song?
“Jeete Hain Chal” is sung by Kavita Seth.
Who has featured in the "Jeete Hain Chal" music video?
The music video of “Jeete Hain Chal” features Jim Sarbh, Sonam Kapoor and Shabana Azmi.