Skip to content

Phir Bhi Yeh Zindagi Lyrics

Phir Bhi Yeh Zindagi Lyrics

उलझी हुई ये डोरियाँ
उलझी हुई ये डोरियाँ सुलझा ले
दिल की तू सुने अगर
दिल सच्चा है दिलवाले

राहें नहीं ऐसी तो कहीं
जहां कहीं कोई मोड़ नहीं
कहता है ये दिल अब जाने भी दे
टूटे शीशों को तू जोड़ नहीं

राहों में दो राहें, आते हैं सौ बार
कदम कदम इक़रार है
कदम कदम इंकार

फिर भी ये ज़िन्दगी
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं
लहरें ये वक़्त की
पल भर को भी कभी रूकती नहीं
तन्हाईयाँ हैं घुल सी गयी साँसों में
ओ.. क्या करें..

माना कहीं कोई भी नहीं
जिसे मिला कभी ग़म ना हो

पर हमको तो वो ग़म है जो
इक पल को भी कम ना हो

हमने जो बाज़ी खेली, जीत नहीं पाये
अब वो तन्हाई है जो, बीत नहीं पाये

फिर भी ये ज़िन्दगी
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं
लहरें ये वक़्त की
पल भर को भी कभी रूकती नहीं

तन्हाईयाँ.. तन्हाईयाँ..
हैं घुल सी गयी साँसों में
ओ.. क्या करें..

अंगड़ाई लेती है फिर से उमीदें
पलकों पे छाए जो सपने

जाग उठते हैं फिर जैसे दिल में
अरमां जो सोये थे अपने

जाना है किस रस्ते
ये भी ना तू जाने
क्यों है दिल दीवाने..

फिर भी ये ज़िन्दगी
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं
लहरें ये वक़्त की
पल भर को भी कभी रूकती नहीं

तन्हाईयाँ.. हैं घुल सी गयी साँसों में
ओ.. क्या करें..

हो.. उलझी हुई ये डोरियाँ
उलझी हुई ये डोरियाँ सुलझा ले
दिल की तू सुने अगर
दिल सच्चा है दिलवाले

Song details & credits

SongPhir Bhi Yeh Zindagi
SingersFarhan Akhtar, Vishal Dadlani, Divya Kumar, Alyssa Mendonsa, Sapna Pathak
MovieDil Dhadakne Do
LyricistJaved Akhtar
MusicShankar Ehsaan Loy
LabelT-Series
StarringAnil Kapoor, Farhan Akhtar, Ranveer Singh, Priyanka Chopra, Anushka Sharma, Shefali Shah
Year2015
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Phir Bhi Yeh Zindagi" from and when was it released?
“Phir Bhi Yeh Zindagi” is from the movie Dil Dhadakne Do, released in 2015.
Who wrote the lyrics of "Phir Bhi Yeh Zindagi" song?
The lyrics of “Phir Bhi Yeh Zindagi” were written by Javed Akhtar.
Who is the singer of "Phir Bhi Yeh Zindagi" song?
“Phir Bhi Yeh Zindagi” is sung by Farhan Akhtar, Vishal Dadlani, Divya Kumar, Alyssa Mendonsa and Sapna Pathak.
Who has featured in the "Phir Bhi Yeh Zindagi" music video?
The music video of “Phir Bhi Yeh Zindagi” features Anil Kapoor, Farhan Akhtar, Ranveer Singh, Priyanka Chopra, Anushka Sharma and Shefali Shah.