Skip to content

Betiyaan Lyrics

Betiyaan Lyrics

लड़कों जैसे लड़कियां भी
माँ की कोख में पलती है
आँखें उनकी लड़कों जैसे
पैदा होते खुलती है
साँस उनकी बेदर्दी से
कोख में रोकी जाती है
उनको हक्क है जीने का
वो भी जीना चाहती है

बेटियां बेटियां बेटियां…

लड़के की तरह लड़की भी
मुठ्ठी बाँध के पैदा होती है
लड़के की तरह लड़की भी
माँ की गोद में हस्ति रोती है

करते शैतानियाँ दोनों एक जैसी
करते मनमानियां दोनों एक जैसी

दादा की छड़ी दादी का चस्मा
तोड़ते हैं
दुल्हन की तरह माँ का आँचल
ओढ़ते हैं

भूख लगे तो रोते हैं
लोरी सुन कर सोते हैं
आती है दोनों की जवानी
बनती है दोनों की कहानी

दोनों कदम मिला कर चलते हैं
दोनों दीपक बनकर जलते हैं

लड़के की तरह लड़की भी
नाम रोशन करती है
कुछ भी नहीं अन्तर फिर क्यों
जन्म से पहले मारी जाती है

बेटियां बेटियां बेटियां…
बेटियां बेटियां बेटियां…

Song details & credits

SongBetiyaan
SingersShankar Mahadevan, Sunidhi Chauhan, Sonu Nigam, Bandana Sharma
AlbumBetiyaan (Save the Girl Child)
LyricistVimal Kashyap, Manish Kumar Pran
MusicNikhil Kamath
LabelWorldwide Records
StarringAjay Devgan, John Abraham, Shilpa Shetty, Sonakshi Sinha, Nagarjuna
Year2014
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which album is "Betiyaan" from and when was it released?
“Betiyaan” is from the album Betiyaan (Save the Girl Child), released in 2014.
Who wrote the lyrics of "Betiyaan" song?
The lyrics of “Betiyaan” were written by Vimal Kashyap, Manish Kumar Pran.
Who is the singer of "Betiyaan" song?
“Betiyaan” is sung by Shankar Mahadevan, Sunidhi Chauhan, Sonu Nigam and Bandana Sharma.
Who has featured in the "Betiyaan" music video?
The music video of “Betiyaan” features Ajay Devgan, John Abraham, Shilpa Shetty, Sonakshi Sinha and Nagarjuna.