Skip to content

Aarambh Hai Prachand Lyrics

by Piyush MishraMovie: Gulaal·2009

Aarambh Hai Prachand Lyrics

आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो

आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
आन बान शान या कि जान का हो दान
आज एक धनुष के बाण पे उतार दो

आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
आन बान शान या कि जान का हो दान
आज एक धनुष के बाण पे उतार दो

आरंभ है प्रचंड..

मन करे सो प्राण दे
जो मन करे सो प्राण ले
वोही तो एक सर्वशक्तिमान है

मन करे सो प्राण दे
जो मन करे सो प्राण ले
वोही तो एक सर्वशक्तिमान है

विश्व की पुकार है
ये भागवत का सार है
कि युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है

कौरोवों की भीड़ हो या
पांडवों का नीड़ हो
जो लड़ सका है वो ही तो महान है

जीत की हवस नहीं
किसी पे कोई वश नहीं
क्या ज़िन्दगी है ठोकरों पे मार दो
मौत अंत है नहीं तो मौत से भी क्यूँ डरें
ये जाके आसमान में दहाड़ दो

आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
आन बान शान या कि जान का हो दान
आज एक धनुष के बाण पे उतार दो

आरंभ है प्रचंड..

वो दया का भाव या कि शौर्य का चुनाव
या कि हार का वो घाव तुम ये सोच लो
वो दया का भाव या कि शौर्य का चुनाव
या कि हार का वो घाव तुम ये सोच लो
या की पुरे भाल पे जला रहे विजय का लाल
लाल ये गुलाल तुम ये सोच लो
रंग केशरी हो या मृदंग केशरी हो
या कि केशरी हो ताल तुम ये सोच लो

जिस कवि की कल्पना में ज़िन्दगी हो प्रेम गीत
उस कवि को आज तुम नकार दो
भीगती मसों में आज, फूलती रगों में आज
आग की लपट का तुम बखार दो

आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो
आन बान शान या कि जान का हो दान
आज एक धनुष के बाण पे उतार दो

आरंभ है प्रचंड आरंभ है प्रचंड
आरंभ है प्रचंड…

Song details & credits

SongAarambh Hai Prachand
SingerPiyush Mishra
MovieGulaal
LyricistPiyush Mishra
MusicPiyush Mishra
LabelT-Series
StarringK.K. Menon, Abhimannyu Singh, Mahi Gill
Year2009
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Aarambh Hai Prachand" from and when was it released?
“Aarambh Hai Prachand” is from the movie Gulaal, released in 2009.
Who wrote the lyrics of "Aarambh Hai Prachand" song?
The lyrics of “Aarambh Hai Prachand” were written by Piyush Mishra.
Who is the singer of "Aarambh Hai Prachand" song?
“Aarambh Hai Prachand” is sung by Piyush Mishra.
Who has featured in the "Aarambh Hai Prachand" music video?
The music video of “Aarambh Hai Prachand” features K.K. Menon, Abhimannyu Singh and Mahi Gill.