Skip to content

Dastaan-E-Om Shanti Om Lyrics

by ShaanMovie: Om Shanti Om·2007

Dastaan-E-Om Shanti Om Lyrics

सुनने वालों
सुनो ऐसा भी होता है
दिल देता है जो
वोह जान भी खोता है
प्यार ऐसा जो करता है
क्या मर के भी मरता है
आओ तुम भी आज सुन लो
दास्ताँ है ये के
एक था नौजवान
जो दिल ही दिल में
एक हसीना का था दीवाना
वो हसीना भी के जिसकी
खूबसूरती का दुनिया भर में
था मैश’हूर अफ़साना
दोनों की ये कहानी है
जिसको सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

नौजवान की थी आरज़ू
उसकी थी येही ज़ुस्तज़ू
उस हसीना में उसको मिले
इश्क़ के सारे रंगों रूप

नौजवान की थी आरज़ू
उसकी थी येही ज़ुस्तज़ू
उस हसीना में उसको मिले
इश्क़ के सारे रंगों रूप
उसने ना जाना ये नादानी है
वो रेत को समझा के पानी है
क्यों ऐसा था किस लिए था?
यह कहानी है….

दास्ताँ है ये के
उस दिलकश हसीना के
निगाहों, दिल में
कोई दूसरा ही था

बेखबर इस बात से
उस नौजवान के ख़्वाबों का
अंजाम तो होना बुरा ही था
टूटे ख्वाबों की
इस दास्ताँ को सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

दीवानी सी दीवानी है
तन्हाई सी तन्हाई है
और एक हम है प्यार के बिन

सुनने वालों
सुनो ऐसा भी होता है
कोई जितना हँसे
उतना ही रोता है
दीवानी होक हसीना
खायी क्या धोखे हसीना
आओ तुम भी आज सुन लो
दास्ताँ है ये के
उस मासूम हसीना ने
जिसे चाहा वो था
अंदर से हरजाई
संग दिल से दिल लगा के
बेवफा के हाथ आके
उसने एक दिन मौत ही पायी
एक सितम का फ़साना
है जिसको सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

क्यों कोई कातिल समझता नहीं
ये जुर्म वो है जो छुपता नहीं
ये दाग वो है जो मिटता नहीं
रहता है खुनी के हाथ पर

खून उस हसीना का जब था हुआ
कोई वाहन था पहुँच तो गया
लेकिन उसे वो बचा न सका
रोया था प्यार उसकी बात पर
रोया था प्यार उसकी बात पर

दास्ताँ है ये के
जो पहचानता है खुनी को
वो नौजवान है लौट के आया
केह रही है ज़िन्दगी
क़ातिल समझ ले उसके सर पर
छा चूका है मौत का साया
जन्मों की, कर्मों की
है कहानी जिसे
कहते हैं ओम शांति ओम
कहते हैं ओम शांति ओम
कहते हैं ओम शांति ओम

Song details & credits

SongDastaan-E-Om Shanti Om
SingerShaan
MovieOm Shanti Om
LyricistJaved Akhtar
MusicVishal Dadlani, Shekhar Ravjiani
LabelT-Series
StarringShah Rukh Khan, Deepika Padukone, Arjun Rampal, Shreyas Talpade
Year2007
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Dastaan-E-Om Shanti Om" from and when was it released?
“Dastaan-E-Om Shanti Om” is from the movie Om Shanti Om, released in 2007.
Who wrote the lyrics of "Dastaan-E-Om Shanti Om" song?
The lyrics of “Dastaan-E-Om Shanti Om” were written by Javed Akhtar.
Who is the singer of "Dastaan-E-Om Shanti Om" song?
“Dastaan-E-Om Shanti Om” is sung by Shaan.
Who has featured in the "Dastaan-E-Om Shanti Om" music video?
The music video of “Dastaan-E-Om Shanti Om” features Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Arjun Rampal and Shreyas Talpade.