Skip to content

Yun Hi Chala Chal Lyrics

Yun Hi Chala Chal Lyrics

यूँ ही चला चल राही
यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीं है यह दुनिया
भूल सारे झमेले,
देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है यह दुनिया

रम दम द तारा ता दम दा रारा
रम दम द तारा ता दम दा रारा
रम दम द तारा ता दम दा रारा भैया

ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे

ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे

दिल को है क्यों यह बेताबी किस से मुलाकात होनी है
जिसका कब से अरमान था शायद वही बात होनी है

यूँ ही चला चल रही
यूँ ही चला चल रही
जीवन गाड़ी है समय पहिया
आंसूं की नदियां भी हैं, खुशियों की बगियन भी हैं
रास्ता सब तेरा ताके भैया

यूँ ही चला चल राही
यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीं है यह दुनिया
भूल सारे झमेले,
देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है यह दुनिया

हे ना ना ना हे ना ना ना
हे हे हे हे

देखूँ जिधर भी इन राहों में,
रंग पिघलते हैं निगाहों में
ठंडी हवा है, ठंडी छाँव है,
दूर वो जाने किसका गाँव है
बादल यह कैसा छाया, दिल यह कहाँ ले आया
सपना यह क्या दिखलाया है मुझको
हर सपना सच लगे, जो प्रेम अगन जल
जो राह तू चले अपने मन की
हर पल की सीप से मोती ही तू छूने
जो तू सदा सुने अपने मन की

यूँ ही चला चल राही
यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीं है यह दुनिया
भूल सारे झमेले,
देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है यह दुनिया

मैं अपने को कुछ ऐसा हल्का पाए,
जैसे कन्धों पे रखा बोझ हट जाए
जैसे भोला सा बचपन फिर से आये,
जैसे बरसों में कोई गंगा नहाए
जैसे बरसों में कोई गंगा नहाए

धूल सा गया है यह मैं,
खुल सा गया हर बंधन
जीवन अब लगता है पावन मुझको
जीवन में प्रीत है, होंठों पे गीत है
बस यह ही जीत है, सुन ले रही
तू जिस दिशा भी जा, तू प्यार ही लुटा
तू दीप ही जला, सुन ले रही

यूँ ही चला चल राही
यूँ ही चला चल राही
कोण ये मुझको पुकारे
नदिया पहाड़ जीवन झरने जंगल और वादी
इनमें हैं किसके इशारे

यूँ ही चला चल राही
यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीं है यह दुनिया
भूल सारे झमेले,
देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है यह दुनिया

यह रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे

रम दम द तारा ता दम दा रारा
रम दम द तारा ता दम दा रारा
रम दम द तारा ता दम दा रारा भैया

यूँ ही चला चल रही
कितनी हसीं है यह दुनिया…

Song details & credits

SongYun Hi Chala Chal
SingersUdit Narayan, Hariharan, Kailash Kher
MovieSwades
LyricistJaved Akhtar
MusicA.R. Rahman
LabelSaregama
StarringShahrukh Khan, Gayatri Joshi
Year2004
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Yun Hi Chala Chal" from and when was it released?
“Yun Hi Chala Chal” is from the movie Swades, released in 2004.
Who wrote the lyrics of "Yun Hi Chala Chal" song?
The lyrics of “Yun Hi Chala Chal” were written by Javed Akhtar.
Who is the singer of "Yun Hi Chala Chal" song?
“Yun Hi Chala Chal” is sung by Udit Narayan, Hariharan and Kailash Kher.
Who has featured in the "Yun Hi Chala Chal" music video?
The music video of “Yun Hi Chala Chal” features Shahrukh Khan and Gayatri Joshi.