Skip to content

Shri Adinath Chalisa Lyrics

Shri Adinath Chalisa Lyrics

शीश नवा अरिहंत को, सिद्धन को, करुं प्रणाम |
उपाध्याय आचार्य का ले सुखकारी नाम ||

सर्व साधु और सरस्वती जिन मन्दिर सुखकार |
आदिनाथ भगवान को मन मन्दिर में धार ||

|| चौपाई ||

जय जय आदिनाथ जिन स्वामी,
तीनकाल तिहूं जग में नामी |

वेष दिगम्बर धार रहे हो,
कर्मों को तुम मार रहे हो ||

हो सर्वज्ञ बात सब जानो
सारी दुनियां को पेहचानो |

नगर अयोध्या जो केहलाये,
राजा नाभिराज बतलाये ||

मरुदेवी माता के उदर से,
चैत वदी नवमी को जन्मे |

तुमने जग को ज्ञान सिखाया,
कर्मभूमी का बीज उपाया ||

कल्पवृक्ष जब लगा विघटने,
जनता आई दुखड़ा कहने |

सब का संशय तभी भगाया,
सूर्य चन्द्र का ज्ञान कराया ||

खेती करना भी सिखलाया,
न्याय दण्ड आदिक समझाया |

तुमने राज किया नीति का,
सबक आपसे जग ने सीखा ||

पुत्र आपका भरत बताया,
चक्रवर्ती जग में केहलाया |

बाहुबली जो पुत्र तुम्हारे,
सबसे पहले मोक्ष सिधारे ||

सुता आपकी दो बतलाई,
ब्रम्हा और सुन्दरी कहलाई |

उनको भी विद्या सिखलाई,
अक्षर और गिनती बतलाई ||

एक दिन राजसभा के अन्दर,
एक अप्सरा नाच रही कर |

आयु बहुत थोड़ी थी बाकी
इसीलिए वह थोड़ा ही नाची ||

जभी मर गयी जिसे देख कर
झट आया वैराग्य उमड़कर |

बेटों को झट पास बुलाया,
राज पाट सब में बंटवाया ||

छोड़ सभी झंझट संसारी,
वन जाने की करी तैयारी |

राव (राजा) हजारों साथ सिधाए,
राजपाट तज वन को धाये ||

लेकिन जब तुमने तप किना,
सबने अपना रस्ता लीना |

वेष दिगम्बर तजकर सबने,
छाल आदि के कपड़े पहने ||

भूख प्यास से जब घबराये,
फल आदिक खा भूख मिटाये |

और धर्म इस भाती फैलाये,
जो अब दुनियां में दिखलाये ||

छैः महीने तक ध्यान लगाये,
फिर भोजन करने को धाये |

भोजन विधि जाने नहिं कोय,
कैसे प्रभु का भोजन होय ||

इसी तरह बस चलते चलते,
छः महीने भोजन बिन बीते |

नगर हस्तिनापुर में आये,
राजा सोम श्रेयांस बताए ||

याद जभी पिछला भव आया,
तुमको फौरन ही पड़धाया |

रस गन्ने का तुमने पाया,
दुनिया को उपदेश सुनाया ||

तप कर केवल ज्ञान पाया,
मोक्ष गए सब जग हर्षाया |

अतिशय युक्त तुम्हारा मन्दिर,
चांदखेड़ी भंवरे के अन्दर ||

उसका यह अतिशय बतलाया,
कष्ट क्लेश का होय सफाया |

मानतुंग पर दया दिखाई,
जंजीरें सब काट गिराये ||

राजसभा में मान बढ़ाया,
जैन धर्म जग में फैलाया |

मुझ पर भी महिमा दिखलाओ,
कष्ट भक्त का दूर भगाओ ||

|| सोरठा ||

पाठ करे चालीस दिन, नित चालीस ही बार |
चांदखेड़ी में आय के, खेवे धूप अपार ||

जन्म दरिद्री होय जो, होय कुबेर समान |
नाम वंश जग में चले, जिनके नहीं सन्तान ||

Song details & credits

SongShri Adinath Chalisa
SingerRakesh Kala
AlbumJain Chalisa Sangrah
LyricistTraditional
MusicRattan Parsanna
LabelJain Bhajans
Year2001
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which album is "Shri Adinath Chalisa" from and when was it released?
“Shri Adinath Chalisa” is from the album Jain Chalisa Sangrah, released in 2001.
Who wrote the lyrics of "Shri Adinath Chalisa" song?
The lyrics of “Shri Adinath Chalisa” were written by Traditional.
Who is the singer of "Shri Adinath Chalisa" song?
“Shri Adinath Chalisa” is sung by Rakesh Kala.