Skip to content

Panchi Nadiya Pawan Ke Lyrics

Panchi Nadiya Pawan Ke Lyrics

ऊपर वाले ने अपनी मोहब्बत के सदके में
हम सबके लिए ये धरती बनाई थी
पर मोहब्बत के दुश्मनों ने
इस पर लकीरें खीच के सरहदें बना दी

मैं जानता हूँ वो लोग तुम्हें इस पार नहीं आने देंगे
मगर ये पवन जो तुम्हारे यहाँ से होकर आयी है
तुम्हें छू कर आयी होगी
मैं इसे साँस बना कर अपने सीने में भर लूँगा

ये नदियाँ जिसपर झुक कर तुम पानी पिया करते हो
मैं इसके पानी से अपने प्यासे होंठों को भिगो लूँगी
समझूँगी तुम्हारे होंठों को छू लिया

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके

जो हम दोनों पंछी होते
तैरते हम इस नील गगन में पंख पसारे
सारी धरती अपनी होती
अपने होते सारे नज़ारें

खुली फ़िज़ाओं में उड़ते
खुली फ़िज़ाओं में उड़ते
अपने दिलों में हम सारा प्यार समाँ के

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके

जो मैं होती नदियाँ और तुम पवन के झोंके तो क्या होता
हो, जो मैं होती नदियाँ और तुम पवन के झोंके तो क्या होता
पवन के झोंके नदी के तन को जब छूते हैं
पवन के झोंके नदी के तन को जब छूते हैं

लहरें ही लहरें बनती हैं
हम दोनों जो मिलते तो कुछ ऐसा होता
सब कहते, “ये लहर-लहर जहाँ भी जाए इनको ना कोई टोके”

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहदें इंसानों के लिए हैं
सोचो तुमने और मैंने क्या पाया इंसाँ होके

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके

Song details & credits

SongPanchi Nadiya Pawan Ke
SingersSonu Nigam, Alka Yagnik
MovieRefugee
LyricistJaved Akhtar
MusicAnu Malik
LabelSaregama
StarringAbhishek Bachchan, Kareena Kapoor
Year2000
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Panchi Nadiya Pawan Ke" from and when was it released?
“Panchi Nadiya Pawan Ke” is from the movie Refugee, released in 2000.
Who wrote the lyrics of "Panchi Nadiya Pawan Ke" song?
The lyrics of “Panchi Nadiya Pawan Ke” were written by Javed Akhtar.
Who is the singer of "Panchi Nadiya Pawan Ke" song?
“Panchi Nadiya Pawan Ke” is sung by Sonu Nigam and Alka Yagnik.
Who has featured in the "Panchi Nadiya Pawan Ke" music video?
The music video of “Panchi Nadiya Pawan Ke” features Abhishek Bachchan and Kareena Kapoor.