Skip to content

Jhonka Hawa Ka Lyrics

Jhonka Hawa Ka Lyrics

झोंका हवा का आज भी
ज़ुल्फ़ें उड़ाता होगा ना
तेरा दुपट्टा, आज भी तेरे
सर से सरकता होगा ना
बालों में तेरे आज भी
फूल कोई सजता होगा ना

ठण्डी हवाएं रातों में
तुझको थपकियाँ देती होंगी ना
चाँद की ठण्डक ख़्वाबों में
तुझको लेके तो जाती होगी ना
सूरज की किरणें
सुबह को तेरी
नींदें उड़ाती होंगी ना
मेरे ख़यालों में सनम
खुद से ही बातें करती होगी ना
मैं देखता हूँ
छुप-छुप के तुमको
महसूस करती होगी ना
झोंका हवा का आज भी
ज़ुल्फ़ें उड़ाता होगा ना

काग़ज़ पे मेरी
तसवीर जैसी
कुछ तो बनाती होगी ना
उलट-पलट के
देख के उसको
जी भर के हँसती होगी ना
हँसते-हँसते आँखें तुम्हारी
भर-भर आती होंगी ना
मुझको ढका था धूप में जिससे
वो आँचल भीगोती होगी ना
सावन की रिमझिम
मेरा तराना
याद दिलाती होगी ना
इक इक मेरी बातें तुमको
याद तो आती होगी ना
क्या तुम मेरे इन सब सवालों का
कुछ तो जवाब दोगी ना

झोंका हवा का आज भी
ज़ुल्फ़ें उड़ाता होगा ना
तेरा दुपट्टा, आज भी तेरे
सर से सरकता होगा ना
बालों में तेरे आज भी
फूल कोई सजता होगा ना

Song details & credits

SongJhonka Hawa Ka
SingerHariharan
MovieHum Dil De Chuke Sanam
LyricistMehboob
MusicIsmail Darbar
LabelT-Series
StarringSalman Khan, Ajay Devgn, Aishwarya Rai
Year1999
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Jhonka Hawa Ka" from and when was it released?
“Jhonka Hawa Ka” is from the movie Hum Dil De Chuke Sanam, released in 1999.
Who wrote the lyrics of "Jhonka Hawa Ka" song?
The lyrics of “Jhonka Hawa Ka” were written by Mehboob.
Who is the singer of "Jhonka Hawa Ka" song?
“Jhonka Hawa Ka” is sung by Hariharan.
Who has featured in the "Jhonka Hawa Ka" music video?
The music video of “Jhonka Hawa Ka” features Salman Khan, Ajay Devgn and Aishwarya Rai.