Skip to content

Is Deewane Ladke Ko Lyrics

Is Deewane Ladke Ko Lyrics

अर्ज़ है.. दवा भी काम न आए कोई दुआ न लगे,
दवा भी काम न आए कोई दुआ न लगे,
मेरे ख़ुदा किसी को प्यार की हवा न लगे,
आदाब।

[इस दीवाने लड़के को, कोई समझाए
प्यार मोहब्बत से ना जाने
क्यूँ यह घबराए ] x २
दर्द-ए-दिल, जाने ना, पास में जितना आऊं
उतनी दूर यह जाए, जाए, हाँ जाए

इस दीवाने लड़के को, कोई समझाए
प्यार मोहब्बत से ना जाने, क्यूँ यह घबराए

रंग ना देखे, रूप ना देखे
यह जवानी की, धूप ना देखे

अर्ज़ है..कुछ मजनू बने,
कुछ रांझा बने, कुछ रोमीयो,
कुछ फरहाद हुए,
इस रंग रूप की चाहत में,
जाने कितने बर्बाद हुए,
वो देखो..

इश्क़ में इसके, बाँवरी हूँ मैं
यह भला है तो, क्या बुरी हूँ मैं
यह लड़का, है फिर भी, जाने क्यूँ शरमाये
जाने क्यूँ शरमाये, हां शरमाये
इस दीवाने लड़के को, कोई समझाए
प्यार मोहब्बत से ना जाने, क्यूँ यह घबराए

जानती हूँ मैं, यह तड़पता है
प्यार में इसका, दिल धड़कता है

जिसे देखो दिल की धुनि रमता,
अरे यह मंदिर नहीं है,
शिवाला नहीं है,
हसीनों से कह दो कहीं और जाएँ,
मेरा दिल है दिल,
कोई धर्मशाला नहीं है

यह अकेले में, आंह भरता है
फिर भी कहने से, यह क्यूँ डरता है
सच कुच्छ भी, बोले ना, झूठी बात बनाए
झूठी बात बनाए, हाँ बनाए
इस दीवाने लड़के को, कोई समझाए
प्यार मोहब्बत से ना जाने, क्यूँ यह घबराए

दर्द-ए-दिल, जाने ना, पास में जितना आऊं
उतनी दूर यह जाए, जाए, हाँ जाए
इस दीवाने लड़के को, कोई समझाए
प्यार मोहब्बत से ना जाने, क्यूँ यह घबराए

फूल खिलते हैं,
बहारों का समां होता है,
ऐसे मौसम में ही तो,
प्यार जवान होता है,
दिल की बातों को,
होठों से नहीं कहते,
ये फसाना तो,
निगाहों से बयां होता है

Song details & credits

SongIs Deewane Ladke Ko
SingersAamir Khan, Alka Yagnik
MovieSarfarosh
LyricistSameer
MusicJatin-Lalit
LabelTips
StarringAamir Khan, Naseeruddin Shah, Sonali Bendre
Year1999
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Is Deewane Ladke Ko" from and when was it released?
“Is Deewane Ladke Ko” is from the movie Sarfarosh, released in 1999.
Who wrote the lyrics of "Is Deewane Ladke Ko" song?
The lyrics of “Is Deewane Ladke Ko” were written by Sameer.
Who is the singer of "Is Deewane Ladke Ko" song?
“Is Deewane Ladke Ko” is sung by Aamir Khan and Alka Yagnik.
Who has featured in the "Is Deewane Ladke Ko" music video?
The music video of “Is Deewane Ladke Ko” features Aamir Khan, Naseeruddin Shah and Sonali Bendre.