Skip to content

Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati Lyrics

by Mohammed RafiMovie: Rajput·1982

Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati Lyrics

कहानियां सुनाती है
पवन आती जाती
कहानियां सुनाती है
पवन आती जाती

एक था दिया एक बाती
एक था दिया एक बाती
कहानियां सुनाती है
पवन आती जाती

बहोत दिनों की है ये बात
बड़ी सुहानी थी वो रात
दिया और बाती मिले
मिलके जले एक साथ

बहोत दिनों की है ये बात
बड़ी सुहानी थी वो रात
दिया और बाती मिले

मिलके जले एक साथ
ये चाँद ये सितारे बने
सारे बाराती
एक था दिया एक बाती
एक था दिया एक बाती

उठायी दोनों ने कसम
जले बुझेंगे साथ हम
उन्हें खबर ना थी मगर
ख़ुशी के साथ भी है ग़म

उठायी दोनों ने कसम
जले बुझेंगे साथ हम
उन्हें खबर ना थी मगर
ख़ुशी के साथ भी है ग़म

मिलन के साथ साथ ही
जुदाई भी है आती
एक था दिया एक बाती
एक था दिया एक बाती
कहानियां सुनाती है
पवन आती जाती

एक दिन गली गली
ऐसी कुछ हवा चली
आया एक झोंका दे गया जो धोका
ज्योत को चुरा के ले गया उठा के
दिल दीये का बुझ गया
हो गयी बाती जुदा
हो गयी बाती जुदा

फिर भी उसने ये कहा
ज्योत को दी ये दुआ
तुझको कोई ग़म ना हो
तुझको कोई ग़म ना हो
रोशिनी ये कम ना हो
रोशिनी ये कम ना हो
तू किसी के घर जले
खुश रहे फूले फले
खुश रहे फूले फले
खुश रहे फूले फले

कहानियां सुनाती है
पवन आती जाती
एक था दिया एक बाती
एक था दिया

Song details & credits

SongKahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati
SingerMohammed Rafi
MovieRajput
LyricistAnand Bakshi
MusicLaxmikant-Pyarelal
LabelSaregama
StarringDharmendra, Rajesh Khanna, Hema Malini, Ranjeeta Kaur
Year1982
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati" from and when was it released?
“Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati” is from the movie Rajput, released in 1982.
Who wrote the lyrics of "Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati" song?
The lyrics of “Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati” were written by Anand Bakshi.
Who is the singer of "Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati" song?
“Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati” is sung by Mohammed Rafi.
Who has featured in the "Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati" music video?
The music video of “Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati” features Dharmendra, Rajesh Khanna, Hema Malini and Ranjeeta Kaur.