Skip to content

Main To Kuchh Bhi Nahin Lyrics

by Rajesh KhannaMovie: Daag·1973

Main To Kuchh Bhi Nahin Lyrics

आप, आप क्या जाने
मुझको समझते हैं क्या?
मैं तो कुछ भी नहीं
इस क़दर प्यार इतनी बड़ी भीड़ का
मैं रखूँगा कहाँ?
इस क़दर प्यार रखने के काबिल नहीं
मेरा दिल मेरी जान
मुझको इतनी मोहब्बत ना दो दोस्तो
सोच लो दोस्तो
इस क़दर प्यार कैसे सम्भालूंगा मैं
मैं तो कुछ भी नहीं

प्यार एक शख़्स का भी अगर मिल सके
तो बड़ी चीज़ है ज़िन्दगी के लिए
आदमी को मगर ये भी मिलता नहीं
ये भी मिलता नहीं
मुझको इतनी मोहब्बत मिली आपसे
मुझको इतनी मोहब्बत मिली आपसे
ये मेरा हक़ नहीं, मेरी तक़दीर है
मैं ज़माने की नज़रों में कुछ भी न था
मेरी आँखों में अब तक वो तस्वीर है
इस मुहब्बत के बदले मैं क्या नज़र दूँ
मैं तो कुछ भी नहीं

इज़्ज़तें, शोहरतें, चाहतें, उल्फतें
कोई भी चीज दुनिया में रहती नहीं
आज मैं हूँ जहां कल कोई और था
आज मैं हूँ जहां कल कोई और था
ये भी एक दौर है वो भी एक दौर था

आज इतनी मोहब्बत ना दो दोस्तो
आज इतनी मोहब्बत ना दो दोस्तो
की मेरे कल की खातिर ना कुछ भी रहे
आज का प्यार थोड़ा बचाकर रखो
आज का प्यार थोड़ा बचाकर रखो
मेरे कल के लिए

कल जो गुमनाम है
कल जो सुनसान है
कल जो अनजान है
कल जो वीरान है
मैं तो कुछ भी नहीं हूँ
मैं तो कुछ भी नहीं

Song details & credits

SongMain To Kuchh Bhi Nahin
SingerRajesh Khanna
MovieDaag
LyricistLaxmikant – Pyarelal
MusicSahir Ludhianvi
LabelYRF
StarringSharmila Tagore, Rajesh Khanna, Rakhee, Prem Chopra, Madan Puri, Manmohan Krishna
Year1973
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Main To Kuchh Bhi Nahin" from and when was it released?
“Main To Kuchh Bhi Nahin” is from the movie Daag, released in 1973.
Who wrote the lyrics of "Main To Kuchh Bhi Nahin" song?
The lyrics of “Main To Kuchh Bhi Nahin” were written by Laxmikant – Pyarelal.
Who is the singer of "Main To Kuchh Bhi Nahin" song?
“Main To Kuchh Bhi Nahin” is sung by Rajesh Khanna.
Who has featured in the "Main To Kuchh Bhi Nahin" music video?
The music video of “Main To Kuchh Bhi Nahin” features Sharmila Tagore, Rajesh Khanna, Rakhee, Prem Chopra, Madan Puri and Manmohan Krishna.