Skip to content

Paani Re Paani Lyrics

by Lata Mangeshkar, MukeshMovie: Shor·1972

Paani Re Paani Lyrics

ह्म्म्म ह्म्म्म ह्म्म्म ह्म्म्म ह्म्म्म ह्म्म्म ह्म्म्म…

पानी रे पानी
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा

जिसमें मिला दो लगे उस जैसा
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
जिसमें मिला दो लगे उस जैसा
पानी रे पानी
ओ पानी पानी रे पानी ओहो ओहो

इस दुनिया में जीनेवाले
ऐसे भी हैं जीते
रूखी-सुखी खाते हैं
और ठंडा पानी पीते

इस दुनिया में जीनेवाले
ऐसे भी हैं जीते
रूखी-सुखी खाते हैं
और ठंडा पानी पीते

तेरे एक ही घूँट में
मिलता जन्नत का आराम

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
भूखे की भूख और प्यास जैसा
पानी रे पानी
हो पानी पानी रे पानी ओहो ओहो

आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ

गंगा से जब मिले तो बनता
गंगाजल तू पावन
बादल से तू मिले तो रिमझिम
रिमझिम बरसे सावन

सावन आया सावन आया
सावन आया सावन आया
रिमझिम बरसे पानी
आग ओढ़कर, आग पहनकर
आग ओढ़कर, आग पहनकर
पिघली जाए जवानी

कहीं पे देखो छत टपकती
जीना हुआ हराम

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
दुनिया बनाने वाले रब जैसा
पानी रे पानी
हो पानी पानी रे पानी ओहो ओहो

वैसे तो हर रंग में
तेरा जलवा रंग जमाए
वैसे तो हर रंग में
तेरा जलवा रंग जमाए
जब तू फिरे उम्मीदों पर
तेरा रंग समझ ना आए

कली खिले तो झट आ जाए
पतझड़ का पैगाम
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
सौ साल जीने की उम्मीदों जैसा

ओहो पानी
ओहो ओहो ओहो….

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
जिसमें मिला दो लगे उस जैसा
पानी रे पानी
हो पानी पानी रे पानी ओहो ओहो

Song details & credits

SongPaani Re Paani
SingersLata Mangeshkar, Mukesh
MovieShor
LyricistIndrajeet Singh Tulsi
MusicLaximkant Pyarelal
LabelSaregama
StarringManoj Kumar, Jaya Bachchan, Prem Nath, Asrani
Year1972
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Paani Re Paani" from and when was it released?
“Paani Re Paani” is from the movie Shor, released in 1972.
Who wrote the lyrics of "Paani Re Paani" song?
The lyrics of “Paani Re Paani” were written by Indrajeet Singh Tulsi.
Who is the singer of "Paani Re Paani" song?
“Paani Re Paani” is sung by Lata Mangeshkar and Mukesh.
Who has featured in the "Paani Re Paani" music video?
The music video of “Paani Re Paani” features Manoj Kumar, Jaya Bachchan, Prem Nath and Asrani.