Skip to content

Rangeela Re Lyrics

Rangeela Re Lyrics

रंगीला रे रंगीला रंगीला रे

तेरे रंग में
यूँ रंगा है मेरा मन
छलिया रे ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
ओ रंगीला रे

तेरे रंग में
यूँ रंगा है मेरा मन
छलिया रे ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
ओ रंगीला रे

पलकों के झूले से
सपनों की डोरी
प्यार ने बाँधी जो
तूने वो तोड़ी
खेल ये कैसा रे
कैसा रे साथी
दीया तो झूमें है
रोये है बाती
कहीं भी जाये रे
रोये या गाये रे
चैन न पाये रे हिया
वाह रे प्यार
वाह रे वाह
रंगीला रे

तेरे रंग में
यूँ रंगा है मेरा मन
छलिया रे ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
रंगीला रे

दुःख मेरा दुल्हा है
बिरहा है डोली
आँसू की साड़ी है
आहों की चोली
आग मैं पियूँ रे
जैसे हो पानी
नारी दिवानी हूँ
पीड़ा की रानी
मनवा ये जले है
जग सारा छले है
साँस क्यों चले है पिया
वाह रे प्यार
वाह रे वाह

रंगीला रे तेरे रंग में
यूँ रंगा है मेरा मन
छलिया रे ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
रंगीला रे

रंगीला रंगीला
मैंने तो सींची रे
तेरी ये राहें
मैंने तो सींची रे
तेरी ये राहें
बाहों में तेरी क्यूँ औरों की बाहें
कैसे तू भूला वो
फूलों सी रातें
समझी जब आँखों ने
आँखों की बातें
गाँव भर छूटा रे
सपना हर टूटा रे
फिर भी तू रूठा रे पिया
वाह रे प्यार
वाह रे वाह

रंगीला रे तेरे रंग में
यूँ रंगा है मेरा मन
छलिया रे ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
रंगीला रे रंगीला रे

Song details & credits

SongRangeela Re
SingerLata Mangeshkar
MoviePrem Pujari
LyricistNeeraj
MusicS.D. Burman
LabelSaregama
StarringDev Anand, Shatrughan Sinha, Waheeda Rehman
Year1970
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Rangeela Re" from and when was it released?
“Rangeela Re” is from the movie Prem Pujari, released in 1970.
Who wrote the lyrics of "Rangeela Re" song?
The lyrics of “Rangeela Re” were written by Neeraj.
Who is the singer of "Rangeela Re" song?
“Rangeela Re” is sung by Lata Mangeshkar.
Who has featured in the "Rangeela Re" music video?
The music video of “Rangeela Re” features Dev Anand, Shatrughan Sinha and Waheeda Rehman.