Skip to content

Bharat Ka Rahnewala Hoon Lyrics

Bharat Ka Rahnewala Hoon Lyrics

जब जीरो दिया मेरे भारत ने
भारत ने मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आयी
तारों की भाषा भारत ने
दुनिया को पहले सिखलायी
देता ना दशमलव भारत तो

यूं चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद दूरी का
अंदाजा लगाना मुश्किल था
सभ्यता जहाँ पहले आयी
सभ्यता जहाँ पहले आयी
पहले जन्मी हैं जहापे कला
अपना भारत वो भारत है
जिसके पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा

यूं आगे बढ़ा बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढे
बढता ही रहे और फूले फले
बढता ही रहे और फूले फले

है प्रीत जहाँ की रीत सदा
है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहां के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

हो ओ हो ओ ….

काले गोरे का भेद नहीं
हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और ना आता हो हमको
हमें प्यार निभाना आता है
जिसे मान चुकी सारी दुनिया
हो जिसे मान चुकी सारी दुनिया

मैं बात वोही दोहराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

जीते हो किसी ने देश तो क्या
हमने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक हैं नर में
नारी में अभी तक सीता है

कितने पावन हैं लोग जहाँ
इतने पावन हैं लोग जहाँ
मैं नित नित शीश झुकाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

हो ओ हो ओ …..

इतनी ममता नदियों को भी
जहाँ माता कह के बुलाते है
इतना आदर इंसान तो क्या
पत्थर भी पूजे जाते है

उस धरती पे मैंने जनम लिया
हो उस धरती पे मैंने जनम लिया
ये सोच के मैं इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा

Song details & credits

SongBharat Ka Rahnewala Hoon
SingerMahendra Kapoor
MoviePurab Aur Paschim
LyricistIndeevar
MusicKalyanji Anandji
LabelSaregama
StarringManoj Kumar, Saira Banu
Year1970
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Bharat Ka Rahnewala Hoon" from and when was it released?
“Bharat Ka Rahnewala Hoon” is from the movie Purab Aur Paschim, released in 1970.
Who wrote the lyrics of "Bharat Ka Rahnewala Hoon" song?
The lyrics of “Bharat Ka Rahnewala Hoon” were written by Indeevar.
Who is the singer of "Bharat Ka Rahnewala Hoon" song?
“Bharat Ka Rahnewala Hoon” is sung by Mahendra Kapoor.
Who has featured in the "Bharat Ka Rahnewala Hoon" music video?
The music video of “Bharat Ka Rahnewala Hoon” features Manoj Kumar and Saira Banu.