Skip to content

Jab Dil Se Dil Takrata Hai Lyrics

by Mohammed RafiMovie: Sanghursh·1968

Jab Dil Se Dil Takrata Hai Lyrics

जब दिल से दिल टकराता है
जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए, क्या हो जाता है
झुकती है नज़र, रूकती है ज़ुबां
माथे पे पसीना आता है
जब दिल से दिल टकराता है

देखा था तुझे इक बार कहीं
उस दिन से अभी तक होश नहीं
उस दिन से अभी तक होश नहीं
फिर इश्क़ ने करवट बदली है
फिर सामने तू है माहजबी

अब देखिये क्या क्या रंग नए
दीदार तेरा दिखलाता है
जब दिल से दिल टकराता है

ये हुस्न शराबी मेहका बदन
और उसपे तेरा ये भोलापन
तेरी भी उम्मीदें जागिन है
कहती है तेरे दिल की धड़कन
बेताब है तू भी मेरे लिए
अंदाज़ तेरा बतलाता है

जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए क्या हो जाता है

मुखड़ा ना छुपा यूँ हाथों से
दिन को ना बदल अब रातों से
दिन को ना बदल अब रातों से
गुलशन में बिखरने दे नग्मे
तू प्यार की मीठी बातों से

ऐ हुस्न की देवी आँख मिला
अपनों से कोई शर्माता है
जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए क्या हो जाता है

झुकती है नज़र रूकती है जुबां
माथे पे पसीना आता है
जब दिल से दिल टकराता है

Song details & credits

SongJab Dil Se Dil Takrata Hai
SingerMohammed Rafi
MovieSanghursh
LyricistShakeel Badayuni
MusicNaushad
LabelSaregama
StarringDilip Kumar, Sanjeev Kumar, Vyjayanthimala
Year1968
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Jab Dil Se Dil Takrata Hai" from and when was it released?
“Jab Dil Se Dil Takrata Hai” is from the movie Sanghursh, released in 1968.
Who wrote the lyrics of "Jab Dil Se Dil Takrata Hai" song?
The lyrics of “Jab Dil Se Dil Takrata Hai” were written by Shakeel Badayuni.
Who is the singer of "Jab Dil Se Dil Takrata Hai" song?
“Jab Dil Se Dil Takrata Hai” is sung by Mohammed Rafi.
Who has featured in the "Jab Dil Se Dil Takrata Hai" music video?
The music video of “Jab Dil Se Dil Takrata Hai” features Dilip Kumar, Sanjeev Kumar and Vyjayanthimala.