Skip to content

Chalo Ek Baar Phir Se Lyrics

by Mahendra KapoorMovie: Gumrah·1963

Chalo Ek Baar Phir Se Lyrics

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों

न मैं तुमसे कोई उम्मीद रखूँ
दिलनवाज़ी की
न तुम मेरी तरफ़ देखो
गलत अंदाज़ नज़रों से
न मेरे दिल की धड़कन लड़खड़ाये
मेरी बातों में
न ज़ाहिर हो तुम्हारी
कश्मकश का राज़ नज़रों से

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों

तुम्हें भी कोई उलझन
रोकती है पेशकदमी से
मुझे भी लोग कहते हैं
कि ये जलवे पराए हैं

[मेरे हमराह भी रुसवाइयां हैं
मेरे माझी की]x २

तुम्हारे साथ भी गुज़री हुई
रातों के साये हैं

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों

तार्रुफ़ रोग हो जाये तो
उसको भूलना बेहतर
ताल्लुक बोझ बन जाये तो
उसको तोड़ना अच्छा

[वो अफ़साना जिसे अंजाम तक
लाना ना हो मुमकिन]x २

उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर
छोड़ना अच्छा

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाएं हम दोनों

Song details & credits

SongChalo Ek Baar Phir Se
SingerMahendra Kapoor
MovieGumrah
LyricistSahir Ludhianvi
MusicRavi
LabelSaregama
Year1963
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Chalo Ek Baar Phir Se" from and when was it released?
“Chalo Ek Baar Phir Se” is from the movie Gumrah, released in 1963.
Who wrote the lyrics of "Chalo Ek Baar Phir Se" song?
The lyrics of “Chalo Ek Baar Phir Se” were written by Sahir Ludhianvi.
Who is the singer of "Chalo Ek Baar Phir Se" song?
“Chalo Ek Baar Phir Se” is sung by Mahendra Kapoor.