Skip to content

Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho Lyrics

Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho Lyrics

है आग हमारे सीने में
हम आग से खेलते आते हैं
होए होए
टकराते हैं जो इस ताक़त से
वो मिट्टी में मिल जाते हैं
होए होए
तुमसे तो पतंगा अच्छा है
जो हसते हुए जल जाता है
होए होए…

वो प्यार में मिट तो जाता है
पर नाम अमर कर जाता है
पर नाम अमर कर जाता है

हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने
देख लो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने

हम गाते-गरजते सागर हैं
कोई हमको बाँध नहीं पाया
होए होए
हम मौज में जब भी लहराए
सारा जग डर से थर्राया
होए होए

हम छोटी सी वो बून्द सही है
सिप ने जिसको अपनाया
खारा पानी कोई पी ना सका
एक प्यार का मोती काम आया
एक प्यार का मोती काम आया

हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने
देख लो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने

किस फूल पे मरती है दुनिया
है कौनसा फल सबसे मीठा
होए होए होए
नैनों से जो नैना टकराए
तो कौन हारा और कौन जीता
होए होए होए

ये दिल का कवल सबसे सुन्दर
मेहनत का फल सबसे मीठा
होए होए होए
इस प्यार की बाजी में हसकर
जो दिल हारा वो सब जीता
जो दिल हारा वो सब जीता

हम भी हैं, तुम भी हो,
दोनों हैँ आमने सामने
देख लो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने

इतना सा जिगर इतना सा है दिल
क्या बात बड़ी करने आए
होए होए होए
क्या पैदा होगी आग अगर
पत्थर से ना पत्थर टकराए
होए होए होए

नन्हा सा ये तिल आँखों में ना हो तो
पल में अंधेरा हो जाए
होए होए होए
इतना सा ये दिल तू दे दे अगर
सारा जग तेरा हो जाए
सारा जग तेरा हो जाए

हम भी हैं, तुम भी हो,
दोनों हैँ आमने सामने
देख लो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने

हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने

जाने कैसे ये मौजें अनजानी
दिल में आई जैसे याद पुरानी
जाने कैसे ये मौजें अनजानी
दिल में आई जैसे याद पुरानी
ओ याद पुरानी

ले लिया दिल मेरा
आज की रंगभरी शाम ने
हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने

तुमने मुझको समझा था बेगाना
लेकिन तुमको मैंने ही पेहचाना
तुमने मुझको समझा था बेगाना
लेकिन तुमको मैंने ही पेहचाना

मिल गयी मंज़िलें
राह सी खुल गयी सामने

हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने
देख लो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने

तू जो केह दे मैं तेरी हो जाऊं
खोई-खोई आँखों में खो जाऊं
तू जो केह दे मैं तेरी हो जाऊं
खोई-खोई आँखों में खो जाऊं

तुमने ये क्या किया
लोग दिल को लगे थामने
देखलो क्या असर
कर दिया प्यार के नाम ने
हम भी हैं, तुम भी हो
दोनों हैँ आमने सामने

Song details & credits

SongHam Bhi Hain Tum Bhi Ho
SingersLata Mangeshkar, Geeta Dutt, Mukesh, Manna Dey, Mahendra Kapoor
MovieJis Desh Mein Ganga Behti Hai
LyricistShailendra
MusicShankar-Jaikishan
LabelSaregama
StarringRaj Kumar, Padmini, Pran, Lalita Pawar, Tiwari, Nana Palsikar
Year1960
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho" from and when was it released?
“Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho” is from the movie Jis Desh Mein Ganga Behti Hai, released in 1960.
Who wrote the lyrics of "Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho" song?
The lyrics of “Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho” were written by Shailendra.
Who is the singer of "Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho" song?
“Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho” is sung by Lata Mangeshkar, Geeta Dutt, Mukesh, Manna Dey and Mahendra Kapoor.
Who has featured in the "Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho" music video?
The music video of “Ham Bhi Hain Tum Bhi Ho” features Raj Kumar, Padmini, Pran, Lalita Pawar, Tiwari and Nana Palsikar.