Skip to content

Ye Mati Sabhi Ki Kahani Lyrics

by Mahendra KapoorMovie: Navrang·1959

Ye Mati Sabhi Ki Kahani Lyrics

ना राजा रहेगा, ना रानी रहेगी
ये दुनिया है फानी और फानी रहेगी
ना जब एक भी ज़िंदगानी रहेगी
तो माटी सभी की कहानी कहेगी
तो माटी सभी की कहानी कहेगी

दिखाएगी राणा के रण की निशानी
कहेगी शिवजी के प्रण की कहानी
बतलायेगी मुगलो की बाते अन्जानी
उस गद्दार जयचन्द की जिंदगानी

ये आपस की सब बदगुमानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
जो थे देश दुश्मन ग़ुलामी के राही
लगे फेरने इस वतन पर स्याही
विदेशो की करने लगे वाह वाही
गया देश हाथो से आई तभाई
ये भर भर के आँखों में पानी कहेगी

ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
फिर स्वातंत्र का ऐशा संग्राम आया
की हर आदमी देश के काम आया
लड़ी वीर झांसी की रानी भवानी
हजारों ने लाखों ने जौहर जलाया
ये कुर्बानिया खुद जुबानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी

स्वातंत्र संग्राम नही वो बगावत थी
म्युटिनी यही इतिहास कहता है इतिहास

जला दो ये इतिहास झूठे तुम्हारे
यहां जर्रे जर्रे पे सच है लिखा रे
जुलम वो तुम्हारे सितम वो तुम्हारे
करो याद उफ़ कारनामे वो कारे
के फत्थर से आंसू की धारा बहेगी

ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी है तबसे ना जब तुम थे आये
ये माटी रहेगी ना जब तुम रहोगे
इस माटी के नीचे दबी है कथाये
ये खुद ही कहेगी रे तुम क्या कहोगे

ज़मीन आसमान थरथरा के रहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी
ये माटी सभी की कहानी कहेगी.

Song details & credits

SongYe Mati Sabhi Ki Kahani
SingerMahendra Kapoor
MovieNavrang
LyricistBharat Vyas
MusicC. Ramchandra
LabelSaregama
StarringMahipal, Sandhya Shantaram
Year1959
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Ye Mati Sabhi Ki Kahani" from and when was it released?
“Ye Mati Sabhi Ki Kahani” is from the movie Navrang, released in 1959.
Who wrote the lyrics of "Ye Mati Sabhi Ki Kahani" song?
The lyrics of “Ye Mati Sabhi Ki Kahani” were written by Bharat Vyas.
Who is the singer of "Ye Mati Sabhi Ki Kahani" song?
“Ye Mati Sabhi Ki Kahani” is sung by Mahendra Kapoor.
Who has featured in the "Ye Mati Sabhi Ki Kahani" music video?
The music video of “Ye Mati Sabhi Ki Kahani” features Mahipal and Sandhya Shantaram.