Skip to content

Kavi Raja Kavita Ke Ab Lyrics

by Bharat VyasMovie: Navrang·1959

Kavi Raja Kavita Ke Ab Lyrics

अरे कवी राजा अब्ब कविता के मत अब कान मरोड़ो
कवी राजा अब्ब कविता के मत अब कान मरोड़ो
धंधे की कुछ बात करो कुछ पैसे जोड़ो

शेर शायरी कवी राजा ना काम आएगी
कविता की पोथी को दीमक खा जायेगी
भाव चढ़ रहे नाद हो रहा महँगा दिन दिन
भूखे मरोगे रात कटेगी तारे गिन गिन
इसीलिए कहता हूँ भईया ये सब छोड़ो
धंधे की कुछ बात करो कुछ पैसे जोड़ो

अरे छोड़ो कलम चलाओ मत कविता की चाकी
घर की रोकड़ देखो कितने पैसे बाकी
अरे कितना घर में घी है कितना गरम मसाला
कितने पापड़ बड़ीमलोड़ी मिर्च मसाला
कितना तेल नोन मिर्च हल्दी और धनियाँ
कवी राजा चुपके से तुम बन जाओ बनिया

अरे पैसे पर रच काब्य भूख पर गीत बनाओ
पैसे, अरे पैसे पर रच काब्य भूख पर गीत बनाओ
गेहुं पर हो ग़जल धान के शेर सुनाओ
नून मिर्च पर चौपाई चावल पर दोहे
सुकवी कोयले पर कविता लिखो तो सोहे

अरे कम भाड़े की
कम भाड़े की खोली पर लिखो कव्वाली
कम भाड़े की खोली पर लिखो कव्वाली
जन जन करती कहो रुबाइ पैसे वाली

शब्दों का जंजाल बड़ा लफड़ा होता है
शब्दों का जंजाल बड़ा लफड़ा होता है
कवि सम्मेलन दोस्त बड़ा झगड़ा होता है
मुशायरो के शेरों पर रगड़ा होता
पैसे वाला शेर बड़ा तगड़ा होता है

इसीलिये कहता हूँ मत इस्से सर फोड़ो
धंधे की कुछ बात करो कुछ पैसे जोड़ो.

Song details & credits

SongKavi Raja Kavita Ke Ab
SingerBharat Vyas
MovieNavrang
LyricistBharat Vyas
MusicC. Ramchandra
LabelSaregama
StarringMahipal, Sandhya Shantaram
Year1959
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Kavi Raja Kavita Ke Ab" from and when was it released?
“Kavi Raja Kavita Ke Ab” is from the movie Navrang, released in 1959.
Who wrote the lyrics of "Kavi Raja Kavita Ke Ab" song?
The lyrics of “Kavi Raja Kavita Ke Ab” were written by Bharat Vyas.
Who is the singer of "Kavi Raja Kavita Ke Ab" song?
“Kavi Raja Kavita Ke Ab” is sung by Bharat Vyas.
Who has featured in the "Kavi Raja Kavita Ke Ab" music video?
The music video of “Kavi Raja Kavita Ke Ab” features Mahipal and Sandhya Shantaram.