Skip to content

Nautanki Laila Majnu Lyrics

by Balbir, Manna DeyMovie: Bhabhi·1957

Nautanki Laila Majnu Lyrics

हो…
है बहोत दिनों की
है बहोत दिनों की बात
था एक मजनू और एक लैला
खा बैठे थे तीर नजर का
दोनों पहला पहला

जिस्म थे दो
पर एक थी जान
इक दूजे पर थे कुर्बान
एक शमा थी एक परवाना
एक दीवानी एक दीवाना

जंगल जंगल बस्ती बस्ती
मजनू प्यार का मारा
आठों पहर लगता रहता
लैला नाम का नारा

लैला लैला पुकारू मैं बन में
मोरि लैला बसि मोरे मन में
लैला लैला पुकारू मैं बन में
मोरि लैला बसि मोरे मन में

हा दिल के आईने में है तस्वीरे यार
हो जब जरा गर्दन झुकाई देख ली

लैला लैला पुकारू मैं बन में
मोरि लैला बसि मोरे मन में
लैला लैला पुकारू मैं बन में
मोरि लैला बसि मोरे मन में

हाय
पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को
हाए
पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को
दो घड़ी सुन लो जरा प्यार के अफसाने को
हाए पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को

जान लेलो मेरी या मेरा कलेजा लेलो
जान लेलो मेरी या मेरा कलेजा लेलो
मेरे मजनु को ना छेड़ो मेरी दुनिया लेलो
हाय मेरी दुनिया लेलो, होये मेरी दुनिया लेलो

कैश के बदले में तैयार हूँ मर जाने को
पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को

उल्फत का जब मजा है के
वो भी हो बेक़रार
दोनों तरफ हो आग बराबर लगी हुई

लैला कैश लैला हाय कैश

दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है
दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है
सब कुछ हार के झोली पसार के
प्यार की भीख लेने आज लैला आई है

दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है
दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है

हो जाये जो मजनू मेरा
क्या बिगड़ेगा दुनिया तेरा
यार मिलादे मेरा प्यार हसादे मेरा
प्यार की भीख लेने आज लैला आई है

दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है
दुनिया वालो तुम्हे प्यार की दुहाई है
लेकिन ये बेरहम जमाना
दिलवालों की बात ना माना

अरे लैला मजनू दोनों मर गए ओ ओ….
मारके भी वो नाम तो कर गए ओ ओ…
जो नहीं मिलते इस जहाँ में
मिल जाते है आसमान में

Song details & credits

SongNautanki Laila Majnu
SingersBalbir, Manna Dey
MovieBhabhi
LyricistRajendra Krishan
MusicChitragupt
LabelSEPL Vintage
StarringPandari Bai, Balraj Sahni, Nanda
Year1957
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Nautanki Laila Majnu" from and when was it released?
“Nautanki Laila Majnu” is from the movie Bhabhi, released in 1957.
Who wrote the lyrics of "Nautanki Laila Majnu" song?
The lyrics of “Nautanki Laila Majnu” were written by Rajendra Krishan.
Who is the singer of "Nautanki Laila Majnu" song?
“Nautanki Laila Majnu” is sung by Balbir and Manna Dey.
Who has featured in the "Nautanki Laila Majnu" music video?
The music video of “Nautanki Laila Majnu” features Pandari Bai, Balraj Sahni and Nanda.