Skip to content

Jinhen Naaz Hai Hind Par Lyrics

by Mohammed RafiMovie: Pyaasa·1957

Jinhen Naaz Hai Hind Par Lyrics

ये कूचे, ये नीलाम घर दिलकशी के
ये कूचे, ये नीलाम घर दिलकशी के
ये लुटते हुए कारवाँ ज़िंदगी के
कहाँ हैं, कहाँ है, मुहाफ़िज़ ख़ुदी के
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

ये पुरपेच गलियाँ, ये बदनाम बाज़ार
ये ग़ुमनाम राही, ये सिक्कों की झंकार
ये इस्मत के सौदे, ये सौदों पे तकरार
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

ये सदियों से बेखौफ, सेहमी सी गलियाँ
ये मसली हुई अधखिली ज़र्द कलियाँ
ये बिकती हुई खोखली रंग-रलियाँ
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

वो उजले दरीचों में पायल की छन-छन
थकी-हारी साँसों पे तबले की धन-धन
वो उजले दरीचों में पायल की छन-छन
थकी-हारी साँसों पे तबले की धन-धन
ये बेरूह कमरों में खाँसी की ठन-ठन
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

ये फूलों के गजरे, ये पीकों के छींटे
ये बेबाक नज़रें, ये गुस्ताख फ़िकरे
ये ढलके बदन और ये बीमार चेहरे
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

यहाँ पीर भी आ चुके हैं, जवान भी
तनोमंद बेटे भी, अब्बा, मियाँ भी
ये बीवी भी है ये बीवी भी है
और बहन भी है, माँ भी
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

मदद चाहती है ये हवा की बेटी
यशोदा की हम जीन सी, राधा की बेटी
मदद चाहती है ये हवा की बेटी
यशोदा की हम जीन सी, राधा की बेटी
पयम्बर की उम्मत, झुलेखा की बेटी
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं

ज़रा मुल्क के रेहबरों को बुलाओ
ये कुचे, ये गलियाँ, ये मंजर दिखाओ
जिन्हें नाज़ है हिंद पर उनको लाओ
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं
कहाँ हैं, कहाँ हैं, कहाँ हैं.

Song details & credits

SongJinhen Naaz Hai Hind Par
SingerMohammed Rafi
MoviePyaasa
LyricistShakeel Badayuni
MusicS.D. Burman
LabelSaregama
StarringGuru Dutt, Waheeda Rehman
Year1957
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Jinhen Naaz Hai Hind Par" from and when was it released?
“Jinhen Naaz Hai Hind Par” is from the movie Pyaasa, released in 1957.
Who wrote the lyrics of "Jinhen Naaz Hai Hind Par" song?
The lyrics of “Jinhen Naaz Hai Hind Par” were written by Shakeel Badayuni.
Who is the singer of "Jinhen Naaz Hai Hind Par" song?
“Jinhen Naaz Hai Hind Par” is sung by Mohammed Rafi.
Who has featured in the "Jinhen Naaz Hai Hind Par" music video?
The music video of “Jinhen Naaz Hai Hind Par” features Guru Dutt and Waheeda Rehman.